Saturday, November 21News That Matters



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं आत्मीयता प्रकट की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं आत्मीयता प्रकट की

 

 

योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं आत्मीयता प्रकट की

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं आत्मीयता प्रकट की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। मां का स्थान जीवन में कभी कोई नहीं ले सकता। उनका सानिध्य और संस्कार जीवनभर संतान का मार्गदर्शन करते हैं। माता श्रीमती सावित्री देवी का निधन न केवल योगी आदित्यनाथ जी और उनके परिवार के लिए, बल्कि उन सभी लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जो उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने भगवान बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें -  अब हमारे कलाकार विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा पाएंगेः महाराज

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत माता को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *