Friday, September 4News That Matters


अनजान वीडियो कॉल आए तो पहले ढक दें फ्रंट कैमरा,नही तो चुकानी पड़ सकती है बड़ी रकम

 

इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के बीच साइबर अपराध के मामलों में भी तेजी आई है। स्थिति यह है कि साइबर अपराधी नित नई तरकीब से लोगों को ठग रहे हैं। इनमें से अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर लोगों को ठगने के मामलों में वृद्धि हुई है। ऐसे में यदि कोई अज्ञात वीडियो कॉल आए तो फ्रंट कैमरा हाथ से ही ढक दें। पहचान के बाद ही बात करना मुनासिब है। अन्‍यथा आप अश्लील वीडियो क्लिप बनाने वालों के चंगुल में फंस सकते हैं। जो ऐसी क्लिप बनाकर लोगों से उगाही करते हैं। लोग सामाजिक मान मर्यादा न खराब हो इसके डर से फिरौती का शिकार बन रहे हैं।

 

 

फेसबुक और वाट्सएप पर वीडियो कॉल करके ठगों का नेटवर्क अश्लील वीडियो क्लिप बना रहा है। इसमें पीडि़त को कुछ सेकेंड के वीडियो कॉल कर ठग उनके चेहरे की तस्वीर ले लेते हैं, जिसके बाद किसी अश्लील वीडियो के साथ उसे जोड़कर पीडि़त को भेज देते हैं और उनसे रुपयों की मांग करते हैं। यदि कोई व्यक्ति पैसे देने में आनाकानी करता है तो इंटरनेट पर उसे बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। ताजा मामला यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हरीश रावत से जुड़ा हुआ है। जिसमें उन्हेंं वीडियो कॉल करके अश्लील क्लिप बनाई गई है। जिसके नाम पर उनसे 50 हजार रुपये की मांग की गई। पुलिस का कहना है कि अधिकांश लोग बदनामी के डर से आगे नहीं आ रहे हैं, जिसका फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं और बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें -  स्टाफ नर्स चयन प्रक्रिया फिर शुरू , शासन ने दिए निर्देश, इस बार चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड कराएगा परीक्षा उत्तराखंड में स्टाफ नर्स की भर्ती कोरोना के चलते कई बार टल गई है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर फिर कोशिश शुरू कर दी है स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडेय ने इसके निर्देश स्वास्थ्य महानिदेशालय को दिए है साथ ही कहा है कि विभागीय आवश्यकता एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रभावी रोकथाम हेतु स्टॉफ नर्स के सीधी भर्ती के पदों पर शीघ्र भर्ती की तात्कालिकता को दृष्टिगत रखते हुए प्रथम चयन की प्रक्रिया उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद के माध्यम सम्पादित कराये जाने के संबंध में है। इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड अधीनस्थ नर्सिंग (अराजपत्रित) सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2020 के दृष्टिगत शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त उक्त पदों पर चयन की कार्यवाही उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद की जगह उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से कराये जाने का निर्णय लिया गया है। अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है, कि उक्त चयन की प्रक्रिया “उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से सम्पादित कराये जाने हेतु आवश्यक अग्रेत्तर कार्यवाही करने का कष्ट करें

 

साइबर पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि इस तरह की ठगी व अपराध से बचने के लिए अनजान वीडियो व फोन कॉल लोग रिसीव करने से बचना चाहि‍ए । यदि कोई संशय दिखे तो फ्रंट कैमरा हाथ से ढक दें, जिससे इस तरह की समस्या से लोग बच सकें। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि अज्ञात वीडियो कॉल रिसीव नहीं करना ही सबसे बेहतर उपाय है। यदि किसी को बहुत ज्यादा इमरजेंसी है तो वह सामान्य कॉल करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *