Saturday, October 24News That Matters



“देश की प्रगति से बौखलाए राहुल गांधी : धामी

 

“देश की प्रगति से बौखलाए राहुल गांधी : धामी”

 

 

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए ‘गद्दार’ शब्द को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और 140 करोड़ देशवासियों का अपमान बताया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा कांग्रेस की अराजक और अर्बन नक्सलवादी मानसिकता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक आर्थिक संकट, कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी कठिन परिस्थितियों के बीच भी दुनिया के सामने अपनी आर्थिक ताकत और स्थिरता साबित की है। आज जब दुनिया के कई देश महंगाई और ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं, तब भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और आम जनता को राहत देने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक मजबूती के लिए दुनिया के विभिन्न देशों के साथ रणनीतिक संबंध मजबूत कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी को देश की प्रगति और जनता का विश्वास स्वीकार नहीं हो रहा है। चुनावों में लगातार हार से कांग्रेस हताश हो चुकी है और उसके नेता अब लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भूलकर गैरजिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राहुल गांधी का बयान केवल प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का नहीं, बल्कि पूरे देश और देशवासियों का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की भाषा अब देश विरोधी ताकतों और अराजक सोच से प्रभावित दिखाई देने लगी है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने और नकारात्मक राजनीति करने में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को देश की जनता से तत्काल सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि इस तरह के बयान देश की लोकतांत्रिक गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *