Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड आने वालों मौसम खराब है : मसूरी में पेड़ गिरने से मार्ग बाधित, विद्युत लाइनें हुई क्षतिग्रस्त

मसूरी में तेज बारिश होने के कारण मसूरी कैमल बैक रोड नंद रेजिडेंसी होटल के सामने एक बड़ा पेड़ गिरने से एक इनोवा कार क्षतिग्रस्त हो गई वही मार्ग बाधित हो गया जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं पेड़ गिरने से विद्युत लाइने बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई पेड़ गिरने की सूचना पर मसूरी फायर सर्विस विद्युत विभाग के कर्मचारी और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे ।फायर सर्विस के जवानों के द्वारा सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया गया और मार्ग को सुचारू किया गया बताया जा रहा है कि देर रात को भारी बारिश होने के कारण सड़क किनारे पुश्ते ढह जाने से पेड़ गिर गया वहीं उसके साथ लगा दूसरा पेड़ भी गिरने की स्थिति में है फायर सर्विस के अधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं वहीं सड़क किनारे वाहनों को खड़ा ना करने के भी निर्देश दिए गए हैं
फायर सर्विस अधिकारी शंकर चंद रमोला ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही वह फायर सर्विस के जवानों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मार्ग पर पड़े पेड़ को काटकर सड़क के किनारे किया गया और मार्ग को सुचारू किया गया
वन दरोगा जगजीवन राम ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची वह पेड़ गिरने के कारणों की जांच की जा रही है उन्होंने कहा कि अगर किसी ने पेड़ षड्यंत्र के तहत गिराया होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पेड़ को फायर सर्विस के सहयोग से काटकर अलग कर दिया गया है और मार्ग को सुचारू किया गया वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को ठीक करने की कोशिश की जा रही है इससे की विद्युत सेवाओं को सुचारू किया जा सके

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कोटद्वार के : हवलदार महावीर सिंह शहीद हो गए घर पर कोहराम क्षेत्र में शोक की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *