Saturday, October 24News That Matters



दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी : प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, ये हुई महत्वपूर्ण बात, आज दिनभर में इन मंत्रियों से होगी मुलाकात

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुँचे पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हासिल किया है। मुख्यमंत्री धामी ने जहां, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में राज्य में चल कहे चारधाम, केदारनाथ पुनर्निर्माण, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन जैसे प्रोजेक्टोें के लिए आभार जताया है, वहीं, कोरोना जंग में केन्द्र सरकार के सहयोग के लिए भी शुक्रिया कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने युवा मुख्यमंत्री धामी को शुभकामनाएँ देते हुए केन्द्र की तरह से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

सीएम धामी अपने पहले दौरे में अकेले दिल्ली जाने की बजाय अपने साथ चीफ सेक्रेटरी डॉ एसएस संधु के अलावा अधिकारियों की एक टीम लेकर गए हैं। दरअसल चुनाव अब 6-8 माह दूर है और धरातल पर बहुत कुछ करके दिखाने की दरकार है। लिहाजा शीर्ष नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात के साथ-साथ विकास के एजेंडे पर रुके और सुस्त रफ्तार वाली योजनाओं को लेकर अधिकारियों संग सीएम प्रदेश का पक्ष रखेंगे।

मुख्यमंत्री का प्रधानमंत्री से 11:45 बजे का मुलाकात का कार्यक्रम था और एक बजे वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। सीएम धामी 3 बजे गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और 5 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात होनी है। जबकि शाम 5:30 बजे भारी उद्योग मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय से मुलाकात करेंगे। सीएम धामी शाम 6 बजे नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मिलेंगे और उनकी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात होनी है।

 

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी राज्य के वैक्सीन कोटे को बढ़ाने की मांग करेंगे क्योंकि खुराक के अभाव में लगातार वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार धीमी होती जा रही है। साथ ही सीएम धामी कांवड़ यात्रा पर यूपी की तरफ से पड़ रहे दबाव पर भी यात्रा पर रोक रखने या खोलने को लेकर केन्द्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन ले सकते हैं

यह भी पढ़ें -  क्या धामी-भट्ट के भरोसे भाजपा हर दा को कुमाऊ में ही रोकने पर हो पायेगी कामयाब , या भाजपा अबकी बार सिर्फ 25 पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *