Friday, September 4News That Matters


मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जाएगा

 

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जाएगा

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच सशक्त समन्वय ही सुशासन की आधारशिला है। उन्होंने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सतत संवाद एवं फीडबैक आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों के सुझाव भी सुने तथा संगठन की मजबूती के लिए समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा, तभी सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना साकार हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य शीघ्र ही प्राप्त किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री
अजय कुमार, श्री कुंदन परिहार, महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, श्री तरुण बंसल सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

यह भी पढ़ें -  पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ बैठक करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *