Saturday, October 24News That Matters



“उत्‍तराखंड में धामी सरकार की मुहिम तेज—बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा!”

“उत्‍तराखंड में धामी सरकार की मुहिम तेज—बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा!”

धनोरी और शांतरशाह गांव में ऊर्जा निगम और विजिलेन्स टीम की बड़ी कार्यवाही, 24 घरों में हो रही थी बिजली की चोरी, जुर्माने के साथ साथ हुए केस दर्ज।

 

 

रूड़की ऊर्जा निगम और विजिलेन्स की टीम बिजली चोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाये हुए है आज धनोरी क्षेत्र के शांतर शाह और बढेडी गांव में विजिलेन्स और ऊर्जा निगम की छापेमारी से हड़कंप मच गया।

 

विजिलेन्स टीम क़ो दोनों गांव में लगभग 24 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। ऊर्जा निगम और विजिलेन्स की टीम क़ो देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया आनन फानन में बिजली चोर अपनी कटिया और केबल पोल से उतारते नज़र आए। विजिलेस द्वारा सभी पर जुर्माने की कार्यवाही के साथ साथ स्थानीय पुलिस थाने में केस दर्ज कराया जा रहा है।

 

इस अवसर पर ऊर्जा निगम के एस डीओ अश्वनी कुमार ने बताया की बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बिजली चोरो के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता योगेंद्र रावत, अवर अभियंता प्रशांत सैनी, विजिलेन्स के इंस्पेक्टर मारूत शाह, सरिता भट्ट, एस आई संजीव त्यागी, ए ई विजिलेन्स धनजय, रोबिन, विकास आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  मानसून थमते ही चारधाम यात्रा जोर पर, धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन ने जीता यात्रियों का विश्वास  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *