Friday, September 4News That Matters


श्री दरबार साहिब के सज्जादेगद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रगतिशील सोच की सराहना की

 

श्री दरबार साहिब के सज्जादेगद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रगतिशील सोच की सराहना की

उत्तराखण्ड के रजत जयंती के इस एतिहासिक वर्ष में देवभूमि के आंगन से नई आध्यात्मिक गूंज उठी है। उत्तराखण्ड के विभिन्न धार्मिक एवम् पवित्र स्थलों पर हेलीकाॅप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई है। इस कड़ी में देहरादून स्थित देश के प्रसिद्ध दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर एवम् पवित्र सरोवर पर शनिवार को पुष्प वर्षा की गई।
श्री दरबार साहिब के सज्जादेगद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रगतिशील सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक संरक्षण और आध्यात्मिक प्रगति के प्रति गहन सोच रखते हैं।
देहरादून स्थित दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज देश विदेश की संगतों के लिए आस्था का प्रमुख केन्द्र है। शनिवार को जैसे ही पुष्पवर्षा करता हुए हैलीकाॅप्टर श्री दरबार साहिब के ऊपर से गुजरा पूरा परिसर श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें -  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देहरादून के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय दौरा, कहा—हर स्थिति से सीख लेकर करनी होगी बेहतर प्लानिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *