Saturday, October 24News That Matters



महापौर विकास शर्मा बोले— जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है, कोई वार्ड विकास से वंचित नहीं रहेगा

 

महापौर विकास शर्मा बोले— जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है, कोई वार्ड विकास से वंचित नहीं रहेगा

नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को रम्पुरा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण कर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पार्षदों और नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही क्षेत्र को सड़कों, नालियों, और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी।

सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद महापौर विकास शर्मा अचानक वार्ड नंबर 22 में पार्षद पूनम कोली के निवास पर पहुंचे। महापौर के आगमन की जानकारी मिलते ही वार्ड नंबर 21 के पार्षद गिरीश पाल, वार्ड नंबर 23 के पार्षद प्रतिनिधि राजू कोली, तथा वार्ड नंबर 24 के पार्षद प्रतिनिधि दर्शन कोली सहित अनेक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

महापौर ने पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों के साथ चाय पर चर्चा की। इसके बाद सभी ने क्षेत्र का भ्रमण कर सड़कों, नालियों, और जल निकासी व्यवस्था की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्षद गिरीश पाल ने बताया कि रम्पुरा क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, वहीं कई नालियां चोक होने के कारण जल निकासी में समस्या बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने महापौर को पार्कों की दुर्दशा, नाले-नालियों की सफाई, और नियमित स्वच्छता व्यवस्था में आ रही कठिनाइयों से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रम्पुरा क्षेत्र की सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों को शीघ्र प्राथमिकता से प्रारंभ किया जाएगा, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 21 और 22 के पार्कों का सौंदर्यीकरण भी प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें -  मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत सम्पर्क विहीन गांव जुड़ेंगे मुख्य मार्ग से प्रदेश में बनेगी 24 नई सड़के : जोशी

महापौर ने कहा जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। नगर का कोई भी वार्ड विकास से वंचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में रुद्रपुर नगर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में 52 विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए थे, जिनमें से अधिकांश कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। जो कार्य शेष हैं, उन्हें भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

महापौर ने कहा कि पिछले लगभग नौ माह में नगर निगम रुद्रपुर ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, और विकास का यह सिलसिला रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने जनता से नगर निगम के प्रयासों में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर के विकास में नागरिकों की सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। निरीक्षण के दौरान पार्षद संघ के अध्यक्ष राजेश जग्गा, पार्षद चिराग कालरा, राजकुमार कोली, राज कोली, संदीप वाल्मीकि समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *