Saturday, October 24News That Matters



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दून मेडिकल कॉलेज दौरा – भर्ती वरिष्ठ पत्रकार मोहन भुलानी का हालचाल जानकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दून मेडिकल कॉलेज दौरा – भर्ती वरिष्ठ पत्रकार मोहन भुलानी का हालचाल जानकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहन भुलानी का हालचाल जाना

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहन भुलानी से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।

 

मुख्यमंत्री ने श्री भुलानी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के योगदान को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखती है और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि श्री भुलानी के उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे और समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए।

 

 

इस अवसर पर अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, अस्पताल प्रशासन एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भारत के संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई और अभियोजन विभाग की पत्रिका का विमोचन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *