Saturday, October 24News That Matters



कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समय पर कार्य पूरे करने के दिए सख्त निर्देश

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समय पर कार्य पूरे करने के दिए सख्त निर्देश

 

 

 

देहरादून, 13 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

 

बैठक के दौरान काबीना मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि जो कार्य अभी लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। मंत्री ने विशेष रूप से नीलकंठ विहार, डोभालवाला, सालावाला, खालागांव और दून विहार जैसे क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था, सुरक्षा दीवारों और आरसीसी पाइप से जुड़े बाढ़ सुरक्षा कार्यों को तेजी से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत सेरकी, सिल्ला, मंसदावाला आदि क्षेत्रों की विकास कार्यों को भी प्राथमिकता पर पूर्ण करने पर बल दिया।

 

उन्होंने अधिकारियों को शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों की शीघ्र स्वीकृति के लिए लगातार फॉलोअप करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए और सभी योजनाएं समयबद्ध ढंग से संपन्न हों।

 

बैठक में सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता संजय राय, अधिशासी अभियंता पुरुषोत्तम, दीक्षांत गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, पार्षद भूपेंद्र कठेत, नंदनी शर्मा, योगेश, संजय नौटियाल, मंजीत रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  हरीश रावत बनाम हरक सिंह रावत: हर दा ने ली चुटकी बोले यूनिट ही क्यों? डबल इंजन वाली सरकार बहादुर चाहे तो 200 यूनिट भी बिजली मुफ्त दे सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *