Sunday, October 25News That Matters



मा0 मुख्यमंत्री की परिकल्पना और जिलाधिकारी सविन बंसल के अभिनव प्रयासों से देहरादून के प्रमुख चौराहों का पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण अंतिम चरण में, शहर को मिल रहा है नया सांस्कृतिक स्वरूप

 

मा0 मुख्यमंत्री की परिकल्पना और जिलाधिकारी सविन बंसल के अभिनव प्रयासों से देहरादून के प्रमुख चौराहों का पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण अंतिम चरण में, शहर को मिल रहा है नया सांस्कृतिक स्वरूप

 

 

 

 

 

 

देहरादून दिनांक 09 अगस्त 2025, (सू.वि) जिलाधिकारी सविन बसंल के प्रयासों से देहरादून में आज कई योजनाएं धरातल पर उतर रही है और समस्याओं का तत्परता और समय से समाधान होने से आम जनता को राहत मिल रही है। जिलाधिकारी की पहल पर राजधानी देहरादून को सुंदर और पौराणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से संवारने के लिए अभिनव कार्य किए जा रहे है। इसमें देहरादून स्थित साई मंदिर जंक्शन, कुठालगेट और दिलाराम चौक का पहाड़ी शैली में सौन्दर्यीकरण का काम अब अंतिमचरण में है। जिसके अंतर्गत राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं को दर्शाती हुई कलाओं के माध्यम से चौराहे के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। राजधानी देहरादून में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में जिलाधिकारी हर स्तर के कार्यों को धरातल पर उतार रहे है। मा0 मुख्यमंत्री की प्ररेणा से जिला प्रशासन निरंतर शहर में सुधारीकरण कार्यों हेतु प्रयासरत् है।

मा0 सीएम की परिकल्पना से जिला प्रशासन शहर में यातायात प्रबंधन के साथ; कुठालगट एवं साई मंदिर पर नई स्लिप रोड कार्य रांउड अबाउट के साथ ही चौक चौराहें को पारंपरिक शैली में निर्मित, विकसित, विस्तारित कर किए जा रहे हैं, जिनका कार्य अंतिम चरण में है।

शहर में नव निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्याे के लिए जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट से 10 करोड़ की धनराशि का प्राविधान किया है। इसके साथ ही लोक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर, और धार्मिक स्थलों की कलाकृतियों के साथ राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भी चौराहों और मुख्य मार्गों पर प्रदर्शित कराया जा रहा है, ताकि देहरादून आने वाले पर्यटकों को यहां की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिल सके।

यह भी पढ़ें -  टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राजधानी देहरादून में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्व है।

 

डीएम के निर्देश पर देहरादून के 11 प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक लाइट लगाने पूर्ण हो गया है, जिसके अन्तर्गत महाराणा प्रताप चौेक, नालपानी चौेक, मोथोरावाला, आईटी पार्क, टांस्पोर्टनगर में लाईट लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है तथा प्रेमनगर चौक, सुधोवाला चौक, रांगड़वाला, धूलकोट तिराहा, सेलाकुई बाजार तिराहा, डाकपत्थर तिराहा में जल्द कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिलाधिकारी के प्रयासों से शहर में 05 वर्षों में प्रथम बार प्रमुख चौराहों पर लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरे भी इंटीग्रेट करवाए जा चुके है। जिससे सड़को पर सुरक्षित यातायात की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *