Saturday, October 24News That Matters



त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विजयी जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट, मंत्री ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विजयी जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट, मंत्री ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून, 02 अगस्त। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विभिन्न क्षेत्रों से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

अस्थल जिला पंचायत क्षेत्र से भाजपा समर्थित विजयी उम्मीदवार बीर सिंह चौहान के नेतृत्व में जन प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोशी से मुलाकात की।

 

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी जनप्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और प्रदेश के ग्रामीण विकास में सक्रिय योगदान दें। मंत्री गणेश जोशी ने सभी को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सजग और सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

 

इस अवसर पर नव निर्वाचित अस्थल जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, ग्राम पंचायत सरोना से सुशील नेगी, छमरौली से रेशम दास, नाली कला से अरविंद राणा, शेरकी बोंठा से श्याम सिंह पयाल, शेरा गांव से संजय सिंह, सरखेत तिमलीमान सिंह से सागर पवांर, कार्लीगाड़ से राकेश जवाडी, सिल्ला से मगन उनियाल, ग्राम प्रधान आशा देवी एवं भूरांसखंडा से पूनम देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  धामी मॉडल की बड़ी सफलता सरलीकृत नीति, कड़ा प्रवर्तन—अवैध खनन खत्म, 1200 करोड़ पार आय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *