Sunday, October 25News That Matters



हरिद्वार मनसा देवी मंदिर हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि, मंत्री गणेश जोशी ने जताई संवेदना, घायलों से मिलकर दी हरसंभव सहायता का भरोसा

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि, मंत्री गणेश जोशी ने जताई संवेदना, घायलों से मिलकर दी हरसंभव सहायता का भरोसा

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हरिद्वार, 27 जुलाई। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ की घटना में घायलों का हालचाल जाना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस हादसे में छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं।

 

मंत्री गणेश जोशी ने घटना स्थल व अस्पताल में पहुंचकर घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें हर प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के बाद वह हरिद्वार पहुंचे हैं और सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का शहतूती रेशम पूरे देश में सर्वोत्तम माना जाता है और इसी कारण राज्य को “Bowl of Bivoltine Silk” के नाम से जाना जाता है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *