Sunday, October 25News That Matters



इस सत्र में हमें पूरी उम्मीद है कि जनता के कल्याण से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो पाएंगे:बलूनी  

इस सत्र में हमें पूरी उम्मीद है कि जनता के कल्याण से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो पाएंगे:बलूनी

 

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है हमें पूरी उम्मीद और अपेक्षा है साथ ही देश को भी ऐसी अपेक्षा है कि विपक्ष सदन मे रचनात्मक विपक्ष का रुख रखेगा। संसद में जन उपयोगी मुद्दों पर चर्चा हो पाएगी। इस सत्र में हमें पूरी उम्मीद है कि जनता के कल्याण से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो पाएंगे।

वही बलूनी ने कहा उत्तराखंड के परिपेक्ष में बात करें तो संसद में हम पांच लोक सभा के सांसद और तीन हमारे राज्यसभा के साथी है। हम आठों सांसद मिलकर उत्तराखंड के कल्याण के लिए उत्तराखंड की जनता के कल्याण के लिए तमाम मुद्दे उठाएंगे। हमारे सभापति जी की अनुमति के बाद जन कल्याण के तमाम मुद्दों को उठाया जाएगा। उत्तराखंड के विकास और जन कल्याण के लिए निश्चित तौर पर यह सत्र बहुत ही उपयोगी रहेगा। उत्तराखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय होंगे। उस

संसदीय कार्यवाही के अलावा सभी सांसदों को मौका मिलता है संसद में मौजूद सभी केंद्रीय मंत्रीयों से मिलने का उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने का भी मौका मिलता है। केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर उत्तराखंड के विकास और तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं पर बातचीत करने का भी मौका मिल जाता है।

सांसद अनिल बलूनी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि संसद का यह मॉनसून सत्र उत्तराखंड के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होगा

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि "मेरे अनुरोध पर मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल के दौरान दो बार परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाया है। जिसके लिए वह मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हैं  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *