Sunday, October 25News That Matters



मंत्री गणेश जोशी और ब्रिगेडियर राम सिंह थापा के बीच गढ़ी कैंट में हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल की एसओपी को लेकर चर्चा हुई।    

मंत्री गणेश जोशी और ब्रिगेडियर राम सिंह थापा के बीच गढ़ी कैंट में हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल की एसओपी को लेकर चर्चा हुई।

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उत्तराखण्ड सब एरिया डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर राम सिंह थापा ने भेंट की। इस दौरान गढ़ी कैंट क्षेत्र में नव निर्मित हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल की एसओपी तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, 26 जुलाई को आयोजित होने वाले विजय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान बीरपुर स्थित बनिया बाजार में बरसात के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या और उससे प्रभावित 27 से अधिक परिवारों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्य प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

इसके अतिरिक्त, मसूरी के लंढौर कैंट क्षेत्र में पार्किंग और सीवरेज की समस्या को लेकर चर्चा की गई। मंत्री जोशी ने कहा कि इन समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु शीघ्र ही कैंट बोर्ड के साथ एक संयुक्त निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी ने कहा कि दूसरे चरण में विकासनगर, डोईवाला, ऋषिकेश, चकराता एवं अन्य सिटी क्षेत्रों में भी आधुनिक लांग रेंज सायरन लगाने की योजना है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *