Thursday, November 12News That Matters



वाहनों की पार्किंग हेतु सुगम सुविधा से मरीजों व तीमारदारों को मिलेगी राहत: डीएम 

वाहनों की पार्किंग हेतु सुगम सुविधा से मरीजों व तीमारदारों को मिलेगी राहत: डीएम

 

देहरादून दिनांक 23 अप्रैल 2025 (सू. वि. का.)

देहरादून शहर के कोरोनेशन अस्पताल में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश व जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से यह सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है। इस अत्याधुनिक पार्किंग से अस्पताल परिसर में पार्किंग की अव्यवस्था खत्म होगी और मरीजों व तीमारदारों को सुरक्षित व सुविधाजनक वाहन खड़ी करने की सुविधा मिलेगी। डीएम की दृढ़संकल्प अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है, जिससे शहर की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी।

यह भी पढ़ें -  बंशीधर भगत ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात आपदाग्रस्त गांवों के विस्थापन के लिए अलग योजना बनाने का किया आग्रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *