Sunday, October 25News That Matters



बेटियाँ शिक्षा के प्रति अपनी ज्वाला को जिंदा रखे, आप ही हमारे जीवन की देवियांः डीएम

बेटियाँ शिक्षा के प्रति अपनी ज्वाला को जिंदा रखे, आप ही हमारे जीवन की देवियांः डीएम

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून दिनांक 08 अप्रैल,2025(सू.वि.), मा0 मुख्यमंत्री के सशक्त बेटी के संकल्प से प्रेरित जिलाधिकारी सविन बसंल के नंदा-सुनंदा प्राजेक्ट से बेटियों को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है इस प्राजेक्ट के अन्तर्गत होनहार बेटियां जिनकी पढाई खराब आर्थिकी एवं गरीबी के कारण बाधित हो रही थी, ऐसी बेटियों के सपनों की उड़ान को पंख लगाने में डीएम देहरादून का यह नंदा-सुनंदा प्राजेक्ट संजीवनी का कार्य कर रहा है। इस योजना के तहत् अब तक 25 बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है तथा बालिकाओं को चिन्हित कर लाभान्वित किये जाने का कार्य दु्रत गति से आगे बढ रहा है।

जिलाधिकारी ने बच्चों एवं उनके परिजनों का हौसला बढाते हुए कहा कि शिक्षा ही मात्र एक ऐसा सबसे बड़ा टूल है जो हमे सशक्त बनाने में सहायता प्रदान करता है। इस लिए जिस उद्देश्य के लिए यह प्राजेक्ट बनाया गया है उसको पूर्ण करने के लिए अपना शत्प्रतिशत् दें। अपने भीतर शिक्षा की ज्वाला और अपने लक्ष्यों को जिंदा रखे, दृढसंकल्प होकर अपने सपनों को पूर्ण करने में जुट जाए। आप जिस फील्ड में भी जाना चाहतें है उसके लिए मेहनत करें किन्तु पढाई को भी साथ-साथ रखें। उन्होंने कहा यदि आपने अपनी पढाई को जारी रखने की दृढइच्छा शक्ति है तो प्राजेक्ट नंदा-सुनंदा आपकी सहायता करेगा तथा भविष्य में यह प्राजेक्ट ही नही कोई न कोई प्रोजेक्ट संस्था आपकी पढाई के लिए सहायोग करेगी आपको अपनी पढाई की स्पार्क को जिदंा रखना है, आपकी आगे की पढाई के लिए फंड की जिम्मेदारी हमारी है, भविष्य में भी जरूरतमंद बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए जिला प्रशासन अपना योगदान देता रहेगा। उन्होंने बेटियों से तन्मयता एवं लगन से मेहनत जारी रखने की अपेक्षा की।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के रिखाऊखड्ड डामटा के समीप बस दुर्घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्धन बालिओं के लिए डीएम की पहल से शुरू किए गए प्राजेक्ट नंदा-सुनंदा से बेटियों को सशक्त, शिक्षित सुरक्षित भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने आसपास जरूरतमंद बेटियों को प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दें ताकि अन्य जरूरतमंद को भी इस योजना से लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि आप अपनी पढाई जारी रखें फीस के बारे में मत सोंचे इसका प्रबन्ध किया जाएगा।

इस दौरान बालिकाओं एवं उनकी माताओं/परिजनों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए परेशान थे, किन्तु नंदा-सुनंदा योजना से जहां बच्चों की पढाई-लिखाई में सहायता मिली है। साथ ही बालिकाओं ने विश्वास दिलाया कि नंदा-सुनंदा योजना से पढाई जारी रखने हेतु लिए गए योगदान को वे व्यर्थ नही जाने देंगे जिस उद्ेश्य के लिए यह योजना बनी है, उसको सिद्ध करके दिखाने के लिए पूर्ण लगन एवं तन्मयता से मेहनत करेंग।

इसी कड़ी में आज कलेक्टेªट में आयेाजित कार्यक्रम में 06 बालिकाओं धनराशि रू0 302774 के चैक वितरित किए गए जिनमें, कु0 अनुष्का भट्ट (16 वर्ष) 10वीं धनराशि 87350, कु0 सानवी (20 वर्ष) बीसीए धनराशि रू0 25000, कु0 हिमांशी (15 वर्ष)10वीं धनराशि रू0 48400, कु0 सिद्वी (17 वर्ष) 11वीं धनराशि रू 44600, कु0 निधि (15 वर्ष) 9वीं धनराशि रू0 39100, कु0 अनुमेहा शाह (13 वर्ष) 8वीं धनराशि रू 58324 के चैक प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टेªट कपिल कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  धामी ने ₹461 करोड़ स्वीकृति पर नितिन गडकरी का जताया आभार राजमार्गों के सुधार से सड़कों को मिलेगी नई मजबूती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *