Saturday, October 24News That Matters



19 एवं 20 मार्च को डीएम संग सभी अधिकारी त्यूनी चकराता करेंगे प्रवास  

 

19 एवं 20 मार्च को डीएम संग सभी अधिकारी त्यूनी चकराता करेंगे प्रवास

 

देहरादून दिनांक 15 मार्च 2025 (सू.वि), मा0 सीएम की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ‘‘जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र एवं सुदूरवर्ती गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से त्यूनी में 20 मार्च को बहुउद्देशीय शिविर’’ का आयोजन किया जा रहा है। डीएम सभी अधिकारियों के साथ क्षेत्रवासियों की समस्या के निस्तारण हेतु वृह्द्धस्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वृहद्धस्तर पर बहुउ्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां पेंशन, स्वास्थ्य जांच विभिन्न प्रमाण पत्र आदि कार्य मौके पर ही निस्तारित किए जाएगें।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बहुउद्देशीय शिविर में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करते हुए जनमानस को मौके पर ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन फार्म एवं योजनाओं के पूर्ण विवरण के साथ पहुंचे विभाग, इस कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किए जाने के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है जहां एक ही छत के नीचे सभी विभाग मौके पर ही पूर्ण करेंगे योजनाओं के आवेदन की सभी ओपचारिकताएं, स्वास्थ्य जांच से लेकर आयुष्मान कार्ड तक, पैंशन से लेकर, प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, और रोजगारपरक प्रशिक्षण तक सब एक ही स्थान पर।

यह भी पढ़ें -  एसजीआरआर पटेल नगर कैंपस ने पथरी बाग कैंपस को दी शिकस्त बॉलीबाल में बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़, सीएनआईटी, मेडिकल कॉलेज व मैनेजमेन्ट ट एण्ड कामर्स स्टडीज़ अगले दौर में थ्रो बॉल में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज और स्कूल ऑफ नर्सिंग फाइनल में पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *