Saturday, October 24News That Matters



आज भारत की सेना सबसे शक्तिशाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना का मान सम्मान बढ़ाने और ताकतवर बनाने का काम किया है  

 

आज भारत की सेना सबसे शक्तिशाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना का मान सम्मान बढ़ाने और ताकतवर बनाने का काम किया है

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने होली के पावन अवसर पर भारत माँ की सेवा में तैनात अपने सैनिक भाइयों को तिलक लगाया तथा मिठाई खिलाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं, मंत्री गणेश जोशी ने कहा
अपने परिवार से दूर, भारत माता की सेवा में सदैव तत्पर, इन वीरों के समर्पण व सेवा भाव को कोटि-कोटि नमन
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट में सेना के जवानों के साथ होली मनाई। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि होली के रंगों की तरह हम सबके जीवन में खुशियां आये वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा भाजपा सरकार ही सैनिकों का असली सम्मान करती है. वन रैंक, वन पेंशन को लागू करने का काम मोदी सरकार ने किया. बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को गोली चलाने तक का अधिकार नहीं था, अब सैनिकों को पूरी शक्ति प्राप्त है सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का काम भाजपा सरकार ने किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ होली और दीपावली मनाते हैं. धामी सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवार के सदस्य को नौकरी देने का कार्य किया है. अब पांचवा सैन्य धाम बनाने का कार्य राज्य सरकार कर रही है… आज भारत की सेना सबसे शक्तिशाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना का मान सम्मान बढ़ाने और ताकतवर बनाने का काम किया है.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *