Sunday, October 25News That Matters



मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं ताकि प्रदेश में विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहे।    

 

मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं ताकि प्रदेश में विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहे।

 


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बड़कोट बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र से भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री अतोल सिंह रावत, नगर पालिका पुरोला से पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्री प्यारे लाल हिमानी और नौगांव नगर पंचायत से पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्री विजय कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से यह आग्रह किया कि वे निकाय चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं और पार्टी के विकासात्मक एजेंडे को समर्थन दें।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य सरकार भी प्रदेश के समग्र और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए सुधारों और नए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि इन प्रयासों के कारण राज्य की जनता को बेहतर जीवन स्तर प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से “डबल इंजन सरकार” की सफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां हेली एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा को सुलभ और सस्ता बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का भी उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें -  बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि राज्य में धर्मांतरण, दंगा रोकने और भूमि तथा थूक जिहाद पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जल्द ही “समान नागरिक संहिता” लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकारों और कर्तव्यों के तहत जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने कभी भी उत्तराखंड के वास्तविक मुद्दों पर सही दिशा में काम नहीं किया। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे भाजपा को समर्थन दें ताकि राज्य में विकास की गति को और तेज किया जा सके और प्रदेश को समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया जा सके।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनसभा में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं ताकि प्रदेश में विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहे।

इस अवसर पर पुरोला के विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री सतेंद्र सिंह राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान, श्री सत्ये सिंह राणा, मीनाक्षी, श्री चंडी बेलवाल, पूर्व विधायक श्री मालचंद, श्री केदार सिंह रावत, श्री जयवीर सिंह जायडा, श्री गजेंद्र सिंह रावत, यशोदा राणा, श्री भरत सिंह रावत, कृष्णा राणा, श्री विनोद राणा,श्री मुकेश टम्टा, श्री हरिमोहन चंद, श्री सूरज सिंह चौहान, श्री वीरेंद्र सिंह पयाल, श्री कल्याण चौहान, श्री रमेश समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *