Saturday, October 24News That Matters



कुंभ एवं पूर्णगिरी मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को दी शानदार सौगात

कुंभ एवं पूर्णगिरी मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति को दी शानदार सौगात

– कुम्भ मेले, हरिद्वार में आने वाली प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा

– पूर्णागिरी मेले में आने वाली महिलाओं को भी मिलेगी परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा

 

देहरादूनः मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी ने सूबे की मातृशक्ति को एक शानदार सौगात दी है। कुंभ के मुख्य पर्व दिवसों पर यहां महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन की बसों मेें मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में मुख्यमंत्री जी का यहा कदम बेहद अहम है।

इन दिनों देवभूमि की धर्मनगरी में महाकुंभ की धूम है। बड़ी तादाद में देश विदेश के श्रद्धालू यहां पुण्य लाभ के लिए पहुंच रहे हैं। संतों के अखाड़ों का वैभव यहां की रौनक बढ़ा रहे हैं। सरकार के बेहतर प्रबंधन में संचालित हो रहे इस भव्य आयोजन में गंगा मैया के जयकारों व मंत्रोच्चार से धर्मनगरी गुंजायमान हो रही है। कुंभ का विशेष महत्व होता है। इस दौरान यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालू स्नान के लिए पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर हरिद्वार आने वाली महिलाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में आवाजाही की निशुल्क सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूर्णागिरी में आने वाली महिलाओं को भी बसों में आवाजाही की निशुल्क सेवा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें -  जनपद उत्तरकाशी के उराड़ी गाँव के पास खाई में गिरा वाहन, SDRF ने किया रेस्क्यू... एक की मौत एक घायल..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *