Saturday, October 24News That Matters



देहरादून के प्रसिद्ध दून स्कूल में कोरोना अटैक , कुछ छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित

देहरादून के प्रसिद्ध दून स्कूल में कोरोना अटैक , कुछ छात्र और शिक्षक कोरोना संक्रमित

राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर , शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप दून स्कूल सभी आवश्यक कदम और सुरक्षात्मक उपायों का अनुपालन सुनिश्चित कर रहा है विद्यालय ने अपने सभी छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों को महामारी से बचाव के लिए आवासीय डॉक्टर की देख- रेख में महत्त्वपूर्ण कार्य योजना लागू की हुई है विद्यालय ने सभी कर्मचारियों , छात्रों और शिक्षकों की नियमित आर. टी . पी . सी . आर. जांच सुनिश्चित की है अब तक की जांच में केवल ५ शिक्षक , एवं सात छात्र जो की पहले से quarantine थे, Covid पॉजिटिव ( विषाणु युक्त) पाए गए हैं। संक्रमण बढ़े या फैले नहीँ इसके लिए विद्यालय ने प्रभावित लोगों को क्वॉरन्टीन और कान्टैक्ट – ट्रैसिंग की त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से सभी उपचरात्मक तरीकों का कठोरतापूर्वक अनुपालन हर स्तर पर करने के, हर संभव प्रयास निर्धारित किए हैं | जिनकी मोनिट्रिंग विद्यालय के डॉक्टर , प्रशासन , प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधकों द्वारा लगातार की जा रही है | देश के अन्य भागों , राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए विद्यालय ने सावधानी बरतते हुए कुछ कक्षाओं को दोबारा प्रारंभ करने का कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है विद्यालय प्रशासन, वरिष्ठ प्रबंधक टीम, प्रधानचार्य ने आश्वस्त किया है कि विद्यालय के अस्पताल , डॉक्टर, ,शहर के विशेषज्ञ और स्थानीय प्रशासन द्वारा नामित विशेषज्ञों और संस्थाओं से लगातार संपर्क में हैं एवं हर संभव उपाय सुनिश्चित किए गए हैं राज्य एवं देश में कोरोना की स्थिति और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का तत्परतापूर्वक पालन , समुचित व्यवस्था एवं आवश्यक उपाय उपलब्ध हैं परिसर में स्थिति सुरक्षित है

यह भी पढ़ें -  सड़क हादसे में मृतक उपनल कर्मचारी तसलीम अहमद के आवास पहुंचकर उनके आश्रितों को रुपए एक लाख का चैक सौंपते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *