Friday, September 4News That Matters


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद बसुदेव सिंह की माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान लिया  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद बसुदेव सिंह की माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान लिया

मंगलवार को गैरसैंण ब्लॉक के सारकोट के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि शहीद बसुदेव सिंह की माताजी श्रीमती माहेश्वरी देवी का स्वास्थ्य खराब है। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों की एक टीम सारकोट भेजी। जहां डॉ राजेश गैडी व डॉ ज्योति ने शहीद की माताजी का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयां दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इस संबंध में नियमित फॉलोअप करने को कहा।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा है कि जरूरत हुई तो जिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सारकोट भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" ढांचे की भूमिका के बारे में बात की और कहा, "यह ढांचा हमें साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमारे सहयोगात्मक प्रयास में आगे बढ़ने में मार्गदर्शन करता है।": मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *