Friday, October 2News That Matters


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद बसुदेव सिंह की माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान लिया  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद बसुदेव सिंह की माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने पर तत्काल संज्ञान लिया

मंगलवार को गैरसैंण ब्लॉक के सारकोट के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि शहीद बसुदेव सिंह की माताजी श्रीमती माहेश्वरी देवी का स्वास्थ्य खराब है। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉक्टरों की एक टीम सारकोट भेजी। जहां डॉ राजेश गैडी व डॉ ज्योति ने शहीद की माताजी का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयां दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को इस संबंध में नियमित फॉलोअप करने को कहा।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा है कि जरूरत हुई तो जिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सारकोट भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  जो आजतक सो रहे थे वे अफसर जाग जाये : सीएम धामी की कड़वी ओर सीधी बात उत्तराखण्ड के विकास ,जनहित के लिए न चैन से सोऊँगा और न अधिकारियों को चैन से सोने दूंगा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *