Saturday, April 18News That Matters

गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता को गुड और चना खिलाते कृषि मंत्री गणेश जोशी

गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता को गुड और चना खिलाते कृषि मंत्री गणेश जोशी

 

 

 

 

सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के नयागांव स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा अर्चना कर उनका आर्शीवाद लिया और उन्हें गुड तथा चना खिलाया।
उन्होंने कहा कि इस पर्व पर हम भगवान श्रीकृष्ण की महिमा को याद करते हैं और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेते हैं। मंत्री ने कहा कि हम गोवर्धन पूजा के माध्यम से समाज में एकता, सामाजिक न्याय और पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलता है।
मान्यता है कि गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण की विजय का जश्न मनाती है, जिन्होंने इंद्र के अहंकार को तोड़ दिया था। कृष्ण के निवास स्थान गोकुल में इंद्र की वर्षा से बचाव के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाया था। इस घटना के बाद गोवर्धन पूजा हर साल दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, कैप्टन (सेनि) दिनेश प्रधान, सुनील कोटिया आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  धामी जी बधाई हों,बधाई उत्तराखंड : महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *