Saturday, October 24News That Matters



दून योग महोत्सव के समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मंत्री गणेश जोशी ने सम्मानित किया

दून योग महोत्सव के समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मंत्री गणेश जोशी ने सम्मानित किया

मंत्री गणेश जोशी ने कहा योग भारत वर्ष की प्राचीन धरोहर, योग से तन व मन स्वस्थ्य होता है

 

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित बी.एस. नेगी महिला प्राविधिक प्रशिक्षण संस्थान ओ.एन.जी.सी. कोलागढ़ में दून योगपीठ देहरादून की ओर से 3 से 5 मई तक आयोजित हुए तीन दिवसीय 9वां दून योग महोत्सव 2024 के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने योग महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया।
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा योग भारत वर्ष की प्राचीन धरोहर, योग से तन व मन स्वस्थ्य होता है। उन्होंने कहा योग व्यक्ति की मनोबल एकाग्रता पढने की क्षमता को बढाने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने देश एवं विदेश में आज योग को एक नई पहचान दिलाई है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा योग हमें स्वस्थ रखने के साथ-साथ जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने योग को अपनी जीवन पद्धति में शामिल करना आज के समय में अति आवश्यक बताया और सभी से अनुरोध किया कि योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं और एक निरोगी जीवन को अपनाएं।
इस अवसर पर राज्य मंत्री विनोद उनियाल, संस्थापक योगाचार्य डॉ. विपिन जोशी, नमिता ममगाई, प्राचार्य बीएस नेगी, प्रो. कंचन जोशी, अनिल उनियाल, विजेंद्र सिंह, मधु सेमवाल, मथुरा दत्त जोशी, एसपी रयाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  जाने किस भूमि का प्रयोग ऋषिकेश-गंगा कोरिडोर में हो रहे बहुद्देशीय विकास कार्यो जैसे सङक चौडीकरण, यातायात सुदृढीकरण, तीर्थ यात्रियों / श्रद्धालुओं के लिए अध्यात्मिक सुविधाओं को बढावा देने के लिए उपयोग में लाया जायेगा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *