Friday, September 4News That Matters


मंत्री अग्रवाल ने काफिला रोका सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति को निजी वाहन से भेजा अस्पताल

मंत्री अग्रवाल ने काफिला रोका सड़क दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति को निजी वाहन से भेजा अस्पताल

मौके पर पुलिस बुला मंत्री अग्रवाल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

ऋषिकेश विधानसभा से देहरादून जाते वक्त तीन पानी फ्लाईओवर पर एक सड़क दुर्घटना होने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना काफिला रोका और घायल व्यक्ति की सुध लेते हुए मौके पर एक निजी वाहन से अस्पताल भेजा जबकि पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला विधानसभा देहरादून की ओर रवाना हुआ।
मन्त्री ने घायल गणेश उनियाल निवासी गुमानीवाला की सुध ली। इसके बाद निजी वाहन से जा रहे धनंजय रावत के वाहन को रोककर डॉ अग्रवाल ने चोटिल गणेश उनियाल को बिठाकर अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *