Sunday, October 25News That Matters



GPS की अनिवार्यता को समाप्त करने की रखी मांग..

सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व मे विक्रम एसोसिएशन देहरादून के सैकड़ों चालक,व मालिकों की आरटीओ से GPS के संबंध में हुई वार्ता

GPS की अनिवार्यता को समाप्त करने की रखी मांग..

आरटीओ ने जुलाई महीने तक का दिया समय

विक्रम एसोसिएशन से जुड़े हुए सैकड़ों लोगों ने महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया

भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व मे विक्रम एसोसिएशन देहरादून ने सैकड़ों की संख्या में चालक एवं मालिकों ने देहरादून के आरटीओ से gps के संबंध में वार्ता की. जिसमे gps की अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु महानगर अध्यक्ष ने कहा कि विक्रम एसोसिएशन देहरादून से संबंधित सभी चालको को इसको लेकर काफी रोष व्याप्त है, वही इसके समाधान के लिए आपस में तालमेल बनाकर बीच का रास्ता निकालते हुए आरटीओ देहरादून ने जुलाई महीने तक का समय दिया । विक्रम एसोसिएशन से जुड़े हुए सैकड़ों लोगों ने महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
वार्ता में महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो महामंत्री सुरेंद्र राणा बिजेंद्र थपलियाल विनोद शर्मा देवेंद्र पाल मोंटी संदीप मुखर्जी विक्रम यूनियन के अध्यक्ष संजय अरोड़ा शैलेंद्र नेगी पावन कुमार अतुल अग्रवाल संजय धीमान हरि ओम चोधरी देवेंद्र रावत नदीम अली नवाब अली आदि विक्रम चालक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य के समग्र विकास के लिए नई नीतियों और योजनाओं का नियोजन कर राज्य को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *