Sunday, October 25News That Matters



हल्द्वानी मामले में सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई,मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की

हल्द्वानी मामले में सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई,मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की

डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

हल्द्वानी प्रकरण पर मुख्यमंत्री धामी ने दिए अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश

हल्द्वानी प्रकरण : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

हल्द्वानी मामले में सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई
मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालत की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और अधिकारियों को अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए

डीएम ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

Haldwani में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, विरोध में पत्थरबाजी के बाद उपद्रवियों ने थाने को घेरकर कई वाहन फूंके

उत्तराखंड में धामी सरकार का बुलडोजर लगातार अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा है. इसी कड़ी में भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम मलिक के बगीचे पहुंची. यहां अवैध मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी तोड़ने का काम शुरू ही हुआ था कि मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. उपद्रवियों ने पुलिस के कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है.

उत्तराखंड में धामी सरकार का बुलडोजर लगातार अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा है. इसी कड़ी में हल्द्वानी (Haldwani) के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में आज बुलडोजर गरजा. नगर निगम और पुलिस की टीम की मौजूदगी में ये एक्शन मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल पर हुआ. इस दौरान अराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन और पत्रकारों पर जमकर पथराव किया. इसमें एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल भी हुए हैं.

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि "मेरे अनुरोध पर मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल के दौरान दो बार परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाया है। जिसके लिए वह मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हैं  

सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singl Dhami) ने हल्द्वानी के हालात पर चर्चा के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को चारों ओर से घेरकर भारी पथराव किया है. कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है. ट्रांसफार्मर में भी आग लगा दी है. इससे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही पत्रकार भी फंसे हुए हैं
देखते ही देखते अराजक तत्वों ने पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम पर भारी पथराव शुरू कर दिया. इस पथराव में एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हो गए. इतना ही नहीं जेसीबी को निशाना बनाकर किए गए पथराव में इसका शीशा टूट गया.

अराजक तत्वों को तितर-बितर करने के लिए छोड़े गए आंसू गैस के गोले

भारी विरोध के बावजूद नगर निगम का अभियान जारी रहा. नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, रि मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की टीम ने लोगों को काफी समझाने की कोशिश की. पथराव थमता न देख पुलिस ने अराजक तत्वों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े.
पथराव करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा’

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि मदरसा और नमाज वाली जगह पूरी तरह अवैध है. इसके पास तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने पूर्व में कब्जा ले लिया था. अवैध मदरसे और नमाज स्थल को सील कर दिया था. अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है. कार्रवाई के दौरान पथराव करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है. उनकी गिरफ्तारी की जा रही है..

यह भी पढ़ें -  ब्रिगेडियर (से.नि.) डॉ प्रेरक मित्तल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का सम्भाला कार्यभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *