Friday, September 4News That Matters


उत्तराखंड: सड़क पर पलटा ट्रक, अंदर मिली 12 लाख से ज्यादा की शराब

श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल से एक बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि देहरादून से कर्णप्रयाग जा रहा आबकारी विभाग की अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक दुगड्डा के पास बेकाबू होकर पलट गया। गनीमत इस बात की रही कि ट्रक में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि ट्रक में 400 पेटी शराब रखी हुई थी। ट्रक सुबह टिहरी-श्रीनगर मार्ग पर था, जिसमें आबकारी विभाग की अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी थीं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक को कर्णप्रयाग ले जाया जा रहा था। इस हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोंटे आई हैं। ट्रक में रखई शराब की कीमत 12 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। आबकारी इंस्पेक्टर मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच करेंगे। इसके अलावा सभी कागजातों को गहनता से जांचा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  पूर्व निरीक्षण के दौरान किए गए वादे को निभाते हुए मंत्री गणेश जोशी ने आज दो बहनों को, जिनके गैस सिलेंडर व अन्य सामान आपदा में बह गए थे, गैस चूल्हा, सिलेंडर, टीन चादर और अन्य आवश्यक वस्तुएं उनके घर पर जाकर उपलब्ध कराईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *