Friday, September 4News That Matters


उत्तराखंड: सड़क पर पलटा ट्रक, अंदर मिली 12 लाख से ज्यादा की शराब

श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल से एक बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि देहरादून से कर्णप्रयाग जा रहा आबकारी विभाग की अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक दुगड्डा के पास बेकाबू होकर पलट गया। गनीमत इस बात की रही कि ट्रक में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि ट्रक में 400 पेटी शराब रखी हुई थी। ट्रक सुबह टिहरी-श्रीनगर मार्ग पर था, जिसमें आबकारी विभाग की अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी थीं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक को कर्णप्रयाग ले जाया जा रहा था। इस हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोंटे आई हैं। ट्रक में रखई शराब की कीमत 12 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। आबकारी इंस्पेक्टर मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच करेंगे। इसके अलावा सभी कागजातों को गहनता से जांचा जाएगा।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर लगे जनता दर्शन में उमड़ी भारी भीड़, 146 फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन ने जीता विश्वास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *