Saturday, October 24News That Matters



गुरुद्वारा डाकरा बाजार गढ़ी कैंट में आयोजित मकर संक्रांति का सालाना गुरमत समागम कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

गुरुद्वारा डाकरा बाजार गढ़ी कैंट में आयोजित मकर संक्रांति का सालाना गुरमत समागम कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गुरुद्वारा डाकरा बाजार गढ़ी कैंट देहरादून में मकर संक्रांति का सालाना गुरमत समागम एवं चालीस मुक्तों का महान शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में भजन कीर्तन भी किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गुरु साहब के चारों शहजादों का अद्वितीय बलिदान पर देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया को गर्व है। जिससे यह ने केवल देशवासियों के लिए बल्कि हर इंसान के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह साहब के चारों शहजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला लेकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
उन्होंने कहा शहजादों का अद्वितीय बलिदान युवा पीढ़ी को हमेशा देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुद्वारा कमेटी डाकरा के टीन शेड के ऊपर 20 किलोवाट के सोलर प्लांट लगाने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी डाकरा प्रधान सरदार दलीप सिंह, महासचिव गुरुमीत सिंह, भाजपा नेता देवेंद्र पाल, गुरदीप सिंह इंदर जीत सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग को अफवाहों से बचने और सही जानकारी देने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *