Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड: युवती का वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड, पुलिस ने की जांच शुरू

हल्द्वानी: उत्तराखंड में नैनीताल की युवती का वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नैनीताल जिले के चोरगलिया क्षेत्र में पोर्न साइट पर स्थानीय युवती का वीडियो अपलोड करने की शिकायत की गई है।

युवती के भाई ने पुलिस से शिकायत में बताया कि बहन का वीडियो पोर्न साइट पर होने के चलते सामाजिक प्रतिष्ठा खराब हो रही है। अज्ञात व्यक्ति के इस कृत्य से पीडि़त का परिवार मानसिक अवसाद की स्थिति में है। शिकायतकर्ता ने आरोपित का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए वीडियो अपलोड करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि, इस केस में साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। जिस सिस्‍टम से वीडियो अपलोड किया गया है उसे ट्रेस कर संबंधित आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही पोर्न साइट विजिट करने वालों पर अब नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों को ट्रेस कर उन्‍हें पुलिस पहले काउंसलिंग करेगी। फिर भी संबंधित यूजर यदि साइट विजिट करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  तीसरी लहर आ गई? दो महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 47,092 नए कोरोना पॉजीटिव, 24 घंटे में 509 मरीजों की मौत, एक्टिव केस 4 लाख के करीब पहुँचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *