Friday, September 4News That Matters


उत्तराखंड में कार हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, जवान बेटाें की मौत से परिजनों में कोहराम

देहरादून: दोस्त की शादी से लौट रहे दो सगे भाई दर्दनाक हादसे का शिकार होकर काल के गाल में समा गए। हादसे में घर के दो जवान बेटाें की मौत से परिजन सकते में हैं। इलाके में शोक का माहौल है।

दोस्त के शादी समारोह से लौट रहे कार सवार दो सगे भाइयों की हादसे में मौत हो गई। हादसा हरबर्टपुर चौक पर हुआ। जहां उनकी कार डंपर से टकरा गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगेश (32) व रोहित (30) वार्ड नंबर 2 आदर्श विहार के निवासी थे।

दोनों प्राइवेट जॉब करते थे। बीते रविवार को विकासनगर में अपने किसी दोस्त की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात कार से घर लौट रहे थे। हरबर्टपुर चौक पर उनकी कार डंपर से टकरा गई।

मृतकों के पिता गणेश जुगरान बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम छा गया है। मां सरोज देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतकों के बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश के बाद : पेपर लीक मामले में गिरोह केसरगना सैयद सादिक मूसा, आरएमएस सॉल्यूशन लि. के मालिक राजेश चौहान और हाकम सिंह सहित इन सभी 21 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *