Sunday, October 25News That Matters



आज देश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर जिस ’’नव भारत’’ के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें हम सभी ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा ’’एक भारत’’ और ’’श्रेष्ठ भारत’’ के महासंकल्प को साकार करना है: धामी

मुख्यमंत्री ने किया भाजपा जिला कार्यालय काशीपुर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया

आज देश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर जिस ’’नव भारत’’ के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें हम सभी ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा ’’एक भारत’’ और ’’श्रेष्ठ भारत’’ के महासंकल्प को साकार करना है: धामी

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में भाजपा जिला कार्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर जिस ’’नव भारत’’ के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसमें हम सभी ने अपने श्रम की आहुति देनी है तथा ’’एक भारत’’ और ’’श्रेष्ठ भारत’’ के महासंकल्प को साकार करना है। हमारा देश आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल व ऊर्जावान नेतृत्व में देश में अमृत युग प्रारंभ हो चुका है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दिशा निर्देशन में एक ओर जहां भारत राष्ट्रीय स्तर पर विकास की नई-नई ऊंचाईयों को छू रहा है, वहीं वैश्विक स्तर पर एक सशक्त, सामर्थ्यवान और आत्मनिर्भर देश के रूप में एक नई पहचान प्राप्त कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एकात्म मानववाद के विचारक स्व.दीनदयाल उपाध्याय जी तथा अपनी आदर्श छवि एवं विशिष्ट बौद्धिकता से सम्पूर्ण विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाने वाले भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का भी स्मरण किया।

यह भी पढ़ें -  आज राज्यपाल महोदय उत्तराखंड के साथ औपचारिक मुलाक़ात में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड के सचिव दीपक कुमार ने शासन के कार्यो का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *