Saturday, October 24News That Matters



कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर भाईलो उत्सव का आयोजन गोरखाली समाज के रंगकर्मीयो ने किया

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर भाईलो उत्सव का आयोजन गोरखाली समाज के रंगकर्मीयो ने किया

भाईलो उत्सव का आयोजन:
इस अवसर पर मंत्री ने रंगकर्मियों को दीवाली की बधाई दी और मिष्ठान भी वितरित किया

 

दीपावली के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के देहरादून स्थित शासकीय आवास पर गोरखाली समाज के रंगकर्मियों ने भाईलो उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर मंत्री ने रंगकर्मियों को दीवाली की बधाई दी और मिष्ठान भी वितरित किया।
विदित हो कि भैलो आमतौर पर लक्ष्मी पूजा की रात को लड़कियों और महिलाओं द्वारा किया जाता है जबकि देउसी अगली रात को लड़कों और पुरुषों द्वारा किया जाता है। हालाँकि हाल के वर्षों में, मिश्रित समूह इसे दोनों रातों में से किसी एक या दोनों रातों में सामूहिक रूप से करते हैं। भैलो करने वाली लड़कियों को भैलिनी कहा जाता है और देउसी करने वाले लड़कों को ड्यूज कहा जाता है। इन गीतों के अंत में घर का मालिक भोजन परोसता है और देउसी/भैलो गायकों को पैसे देता है। बदले में, देउसी/भैलो टीम सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद देती है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, बीजेपी गोरखा प्रकोष्ठ के सह-संयोजक कैप्टन दिनेश प्रधान, अनिषा क्षेत्री, आशिका थापा, साहिल शर्मा, ऋधि, विख्यात, आकाश, अशीम आले सहित कैबिनेट मंत्री की पत्नी निर्मला जोशी, मयंक जोशी, बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पंखुड़ी जोशी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार करेगी राज्य में एयर कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु एलाइन्स एयर के साथ जल्द एमओयू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *