Sunday, October 25News That Matters



शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागीय कार्यों की समीक्षा उच्चाधिकारियों के साथ कर दिए निर्देश

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागीय कार्यों की समीक्षा उच्चाधिकारियों के साथ कर दिए निर्देश

 

शासकीय आवास में हुई बैठक में डॉ अग्रवाल ने पूंजीगत मद में खर्चे पर चर्चा की और धनराशि के व्यय को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जाने के निर्देश दिए। जिससे जनहित के विकास कार्यों को गति प्रदान की जा सके।

डॉ अग्रवाल ने निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्रपोषित योजनाओं में भारत सरकार से बजट प्राप्त करने हेतु निकायों द्वारा DPR का गठन शीघ्र करते हुए शासन से स्वीकृति प्राप्त कर धनावंटन हेतु DPR भारत सरकार को तत्काल प्रेषित की जाये।

डॉ अग्रवाल ने निर्देशित किया गया कि Electric Crematorium तथा अन्य योजनाओं की DPR तैयार कर धनावंटन हेतु शीघ्र कार्यवाही अमल में लायी जाये। उन्होंने निर्देशित किया गया कि DAY – NULM योजनान्तर्गत हरिद्वार में आयोजित स्वयं सहायता समूहों हेतु आजीविका मेले की तर्ज पर शहरी आजीविका मेले का आयोजन प्रदेश के अन्य जनपदों में भी किया जाये। जिसमें लाभार्थियों को भी ओर लाभान्वित किया जाये।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों की समीक्षा हेतु मण्डलवार बैठकें आयोजित करने को कहा।

इस मौके पर शहरी विकास के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, निदेशक नितिन भदोरिया, अपर निदेशक अशोक पांडे उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  आप’ ने तीन कार्यकारी अध्यक्ष समेत कैंपेन कमेटी का किया गठन, एसएस कलेर ने सीएम धामी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए छोड़ा पद - आप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *