Friday, October 2News That Matters


राहुल गांधी के कार्यक्रम को परेड ग्राउंड की अनुमति नहीं, पहले से चल रहे आयोजन का हवाला

राहुल गांधी के कार्यक्रम को परेड ग्राउंड की अनुमति नहीं, पहले से चल रहे आयोजन का हवाला

 

 

 

नगर मजिस्ट्रेट देहरादून ने कांग्रेस के 15, 16 और 17 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है। प्रशासन ने अपने आदेश में कहा है कि परेड ग्राउंड में पहले से 11 से 17 जुलाई तक उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के तत्वावधान में लोक संवर्द्धन पर्व आयोजित किया जा रहा है, जिसे भारत सरकार के निर्देश पर 17 जुलाई तक विस्तारित किया गया है।

प्रशासन के अनुसार इस आयोजन में विभिन्न राज्यों के कारीगरों, संगठनों और बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी प्रस्तावित है। साथ ही हरेला पर्व के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला, यातायात पुलिस तथा संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने कहा कि परेड ग्राउंड के आसपास स्कूल और अस्पताल स्थित हैं। ऐसे में एक और बड़े राजनीतिक कार्यक्रम से शहर की यातायात व्यवस्था और लोक व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है तथा आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

इन्हीं तथ्यों के आधार पर नगर मजिस्ट्रेट ने कांग्रेस को परेड ग्राउंड की अनुमति देने से असमर्थता जताते हुए वैकल्पिक रूप से गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, रेसकोर्स तथा बन्नू ग्राउंड, रेसकोर्स में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें -  Hole 26 at Shepard Hollow in Southeast Michigan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *