Saturday, October 24News That Matters



श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय  योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय

योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देश एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। इस अवसर पर उन्होंने श्री दरबार साहिब में योगाभ्यास कर जनमानस को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया।

अपने संदेश में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग तनाव को दूर करने, मानसिक शांति प्राप्त करने और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और सकारात्मक जीवन जी सकता है। श्री महाराज जी ने सभी आयु वर्ग के लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे आधुनिक जीवनशैली की चुनौतियों का सामना करने के लिए योग को अपनाएं तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए समर्पित करे, तो स्वस्थ, जागरूक और खुशहाल भारत के निर्माण का लक्ष्य सहजता से प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वाद से विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर, सुमीर ज्ञवाली ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *