Thursday, October 1News That Matters


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना, पद्मश्री जसपाल राणा को किया याद।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना, पद्मश्री जसपाल राणा को किया याद।

 

 

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मझौन, देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय श्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय श्री जसपाल राणा जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री श्री सौरव बहुगुणा, श्री खजान दास , सांसद डॉ. महेश शर्मा, श्री अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक श्री पंकज सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने आज सहसपुर ब्लॉक के भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *