Thursday, October 1News That Matters


श्री श्री रविशंकर जी ने मुख्यमंत्री धामी को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि की कामना की

 

श्री श्री रविशंकर जी ने मुख्यमंत्री धामी को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि की कामना की

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था विश्वभर में शांति, योग और मानवीय मूल्यों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक प्रदेश के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।
श्री रविशंकर जी ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य इसे वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं और इसे और सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं के मार्गदर्शन को राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : दुखद घटना बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा , बालिका की मौत , एक घायल उत्तराखंड के गांव में कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *