Saturday, October 24News That Matters



भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के खिलाफ शिकायत, जांच की आंच तेज!

 

भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के खिलाफ शिकायत, जांच की आंच तेज!

 

संघ पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्ति की शिकायत से गरमाया भाजपा विधायक अरविंद पांडेय का मामला
देहरादून/गदरपुर।
भाजपा विधायक अरविंद पांडेय से जुड़ा एक मामला इन दिनों राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक अरविंद पांडेय सोमवार को पूर्व सूचना के साथ समर्थकों के दलबल सहित पुलिस मुख्यालय पहुंचे और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने स्वयं को हर प्रकार की जांच के लिए तैयार बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
मामले को अहम इसलिए माना जा रहा है क्योंकि शिकायतकर्ता कोई सामान्य व्यक्ति नहीं, बल्कि संघ पृष्ठभूमि से जुड़े संजय बंसल हैं। शिकायतकर्ता के पारिवारिक इतिहास के अनुसार उनके पिता टेक राम बंसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े पदों पर रहे हैं, जबकि उनके भाई विजय बंसल और देशराज बंसल भी लंबे समय तक संघ से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। बंसल परिवार सामाजिक व सेवा कार्यों में भी सक्रिय रहा है।
शिकायत के अनुसार 21 जुलाई 2025 को प्राधिकरण द्वारा शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर कथित अवैध निर्माण को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया गया और स्वयं निर्माण हटाने को कहा गया। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा विवाद और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने की साजिश की गई।

फिलहाल मामला जांचाधीन है और प्रशासनिक व कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें -  Former Wimbledon champion Goran Ivanisevic always believed in US Open

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *