Sunday, October 25News That Matters



मंत्री गणेश जोशी ने ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित पैगा गांव पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की

 

मंत्री गणेश जोशी ने ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित पैगा गांव पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की

 

 

 

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज ऊधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर स्थित पैगा गांव पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत किसान के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
कृषि मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान करने तथा मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं और स्वयं प्रकरण की मॉनिटरिंग भी कर रहे है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान परिवार को न्याय दिलाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी।
इस दौरान मृतक के भाई परविंदर सिंह, पिता तेजा सिंह, हरजीत सिंह, एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप, एसडीएम बाजपुर डॉ.अमृता शर्मा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री रविपाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि 22 फरवरी को महानगर देहरादून से एकआस्था ट्रेन अयोध्या के लिए जा रही है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं समाज के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति इस ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *