Friday, October 2News That Matters


बंशीधर तिवारी के आदेश पर देहरादून-विकासनगर में अवैध प्लाॅटिंग पर चला बुलडोज़र, डोईवाला में निर्माण सील

 

बंशीधर तिवारी के आदेश पर देहरादून-विकासनगर में अवैध प्लाॅटिंग पर चला बुलडोज़र, डोईवाला में निर्माण सील

 

 

 

 

 

 

 

 

प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों देहरादून, विकास नगर में की जा रही प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण व डोईवाला क्षेत्र में किये जा रहे अवैध निर्माण सीलिंग की कार्यवाही की गयी।

 

सतीश अग्रवाल द्वारा छरबा सहसपुर में लगभग 50 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

 

एकजोत व अन्य द्वारा कैनाल रोड पहाडी गली चैक विकासनगर में लगभग 04 बिघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 अभिषेक भारद्वाज, अवर अभि0 सिद्धार्थ सेमवाल, ललित नेगी, सुपरवाईजर प्यारे लाल जोशी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

 

सेहराब मलिक द्वारा बुड्डी चैक सिमला बाईपास रोड में किये जा रहे अवैध व्यवसायिक भवन पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर कार्यवाही करते हुये सीलिंग की कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही में सहायक अभि0 विजय सिंह रावत, अवर अभि0 जितेन्द्र सिंह, सुपरवाईजर राकेश सिंह मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *