Sunday, October 25News That Matters



मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में लखपति दीदी बनाने का काम लगातार जारी है, 1.65 लाख के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है और 1.50 लाख और बनाया जाएगा  

 

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड में लखपति दीदी बनाने का काम लगातार जारी है, 1.65 लाख के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है और 1.50 लाख और बनाया जाएगा

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने लखपति दीदी योजना और हाउस ऑफ हिमालया की समीक्षा की।
मीडिया को जारी बयान में ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए महिलाओं को सशक्त करना आवश्यक है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना से यह कार्य लखपति दीदी योजना के तहत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में लखपति दीदी बनाने का काम लगातार जारी है, 1.65 लाख के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है और 1.50 लाख और बनाया जाएगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिये जाने के कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये। मंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गो पर अब तक कुल 164 आउटलेट खोले जा चुके हैं। ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि आदि कैलाश रुट पर भी आउटलेट खोलने की कार्यवाही अतिशीघ्र पूर्ण की जाए।
हाउस ऑफ हिमालया के तहत विपणन को गति दिये जाने के लिए ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ट स्थापना के लिए मसूरी, नैनीताल एवं नई दिल्ली के प्रसिद्ध होटलों में वार्ता की जाए ताकि उत्तराखण्ड के उत्पाद का स्वाद देश-विदेश को मिल सके।
बैठक में अपर सचिव झरना कमठान तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप पाण्डे उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  धामी भाई जी का बहनों को तोहफा : मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’, ‘वोकल फॉर लोकल’ से जहां हमारे उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *