Saturday, November 14News That Matters



केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंत्री जोशी ने की मुलाकात, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ योजना पर हुई चर्चा  

 

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंत्री जोशी ने की मुलाकात, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ योजना पर हुई चर्चा

 

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें गंगाजल एवं पारंपरिक औद्योनिक उत्पाद भेंट किये।
मुलाकात के दौरान, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को 14 और 15 जून को देहरादून में आयोजित होने वाले एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया, जिसपर केन्द्रीय मंत्री ने स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान प्रदेश में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को हो रही क्षति से निपटने के लिए घेरबाड़ योजना के संबंध में भी चर्चा की, जिसमें केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि कृषि मंत्रालय की टीम देहरादून में ही बैठक करने के बाद इस समस्या के समाधान के लिए सकारात्मक निर्णय लेगी।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश। देहरादून वन प्रभाग की बड़कोट रेंज के अंतर्गत घमंडपुर गांव में जंगल के पास हाथी ने एक वन गुर्जर किशोर को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। विभागीय कर्मचारियों ने किसी तरह से हाथी को जंगल में खदेड़ा और फिर शव को अपने कब्जे में लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *