Friday, September 4News That Matters


हरिद्वार :खानपुर का नाम कृष्णपुर किया गया  

 

हरिद्वार :खानपुर का नाम कृष्णपुर किया गया

 

मियांवाला हुआ रामजीवाला, औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, सीएम की घोषणा के बाद इन 17जगहों के नाम बदले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य में 17 जगहों के नाम बदल डाले सरकार का कहना है कि यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर लिया गया है। जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें

हरिद्वार जिले मे
भगवानपुर ब्लॉक के औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर, बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली का नाम आर्य नगर, चांदपुर का नाम ज्योतिबाफुले नगर, नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट का नाम मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का नाम आंबेडकर नगर, खानपुर ब्लॉक के इदरीशपुर का नाम नंदपुर, खानपुर का नाम कृष्णपुर और अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर
आसफ नगर का नाम देवनारायण नगर,
सलेमपुर राजपूताना का नाम
शूरसेन नगर किया गया है

देहरादून जिले मे
देहरादून नगर निगम के मियांवाला का नाम रामजीवाला, विकासनगर ब्लॉक का पीरवाला का नाम केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर, सहसपुर ब्लॉक के अब्दुल्लापुर का नाम दक्षनगर किया गया है

नैनीताल जिले मे से
नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग किया गया है। पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग हुआ है।

उधम सिंह नगर जिले से
यहां नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम कौशल्या पूरी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश की बदहाली के लिए नेताओं की बेईमानी जिम्मेदार,आप करेगी जनता के सपने साकार: मनीष सिसोदिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *