Friday, October 2News That Matters


मंत्री जोशी ने सभी से आग्रह किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं  

 

मंत्री जोशी ने सभी से आग्रह किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं

 

देहरादून, 11 मार्च। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने गंगा आरती कर मां गंगा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। मंत्री गणेश जोशी ने 50 से अधिक देशों एवं भारत के विभिन्न राज्यों से आए योग प्रेमियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने योग को न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में लोकप्रिय बनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड योग और अध्यात्म की भूमि है, और इस तरह के आयोजन प्रदेश की संस्कृति और विरासत को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह मानसिक, शारीरिक और आत्मिक उन्नति का मार्ग भी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
इस कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, साध्वी भगवती सरस्वती सहित देश-विदेश से आए अनेक श्रद्धालु व पर्यटक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उपाध्यक्ष महोदय वंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण में संयुक्त सचिव की तैनाती होने से अब वादों की सुनवाई का कार्य और भी अधिक प्रभावी रूप से हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *