Sunday, October 25News That Matters



डीएम सविन बंसल के प्रयासों से नागाथात क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा शुरू  

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से नागाथात क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा शुरू

देहरादून दिनांक 17 फरवरी 2025
जिलाधिकारी सविन बंसल तहसील कालसी में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान संज्ञान में आया था मामला. कार्यक्रम आयोजित किया गया था, तहसील कालसी के नागाथात क्षेत्र में एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने से आम जनमानस को बहुत असुविधा होती है. जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया था आश्वासन. डीएम के प्रयासों से क्षेत्र वासियों को अब मिलेगी मोबाइल यूनिट से चिकित्सा सुविधा हंस फाउंडेशन से जिला प्रशासन ने अनुबंध किया, जिसके फलस्वरुप क्षेत्रवासियों को चिकित्सा सुविधा मिल रही है.

इस संबंध में तहसील कालसी के नागाथात क्षेत्र के 10 गांव में हंस फाउंडेशन द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं शुरु करवाई गयी है जिससे इस क्षेत्र के लोगों को गाँव में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके|

MMU रोस्टर के अनुसार प्रति माह 02 बार प्रत्येक गाँव में उपलब्ध होगी

1-दिनांक 01 एवं 13 को ग्राम बिसोई, विकासखंड कलसी।
2-दिनांक 01 एवं 13 को ग्राम नागथात, विकासखंड कलसी।
3-दिनांक 05 एवं 17 को ग्राम जैनदौ, विकासखंड कलसी।
4-दिनांक 05 एवं 17 को ग्राम बैराटखाई, विकासखंड कलसी।
5-दिनांक 07 एवं 19 को ग्राम गड़ोल, विकासखंड कलसी।
6-दिनांक 07 एवं 19 को ग्राम रामपुर, विकासखंड कलसी।
7-दिनांक 08 एवं 20 को ग्राम थलीन, विकासखंड कलसी।
8-दिनांक 08 एवं 20 को ग्राम बड़ेथ, विकासखंड कलसी।
9-दिनांक 11 एवं 23 को ग्राम क्वासा, विकासखंड कलसी।
10-दिनांक 11 एवं 23 को ग्राम रखताड़, विकासखंड कलसी।

इस क्षेत्र के बाकी गावों में भी MMU सुविधा जल्द प्रारंभ की जायेगी|

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी धर्म या संप्रदाय से संबंधित व्यक्ति यदि धार्मिक भेष का दुरुपयोग कर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करता है, तो उस पर कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *